सरकार की सख्ती के बाबजूद भूमाफियाओं पर जिला प्रशासन नहीं कर रहा कार्यबाई,चार साल से पीड़ित न्याय के लिये लगा रहा है चक्कर

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। फर्जी बैनामे के सहारे प्लाट पर कब्जा करने वाले दबंगों के खिलाफ कार्यवाही के लिए पीड़ित चार साल से जिला प्रशासन और पुलिस के चक्कर लगा रहा है। तहसीलदार की रिपोर्ट भी पीड़ित के फेवर में है। इसके बाद भी सदर तहसील प्रशासन पता नहीं क्यों दबंग भू माफियाओं पर मेहरवान है। जिसके चलते निरंतर शिकायतों के बाद भी चार वर्षों में प्रशासन न तो प्लाट से अवैध कब्जे को हटवा पाया और न ही उनके खिलाफ कोई विधिक कार्यवाही की। जिम्मेदार नौकरशाही के संदिग्ध रवैये से आजिज पीड़ित ने अब दबंगों पर कार्यवाही के लिए मंडलायुक्त से शिकायत की है। चार साल पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भरकुइयां निवासी हरीश पुत्र जागन सिंह ने शहर के मोहल्ला खंडसारी निवासी रिजवान पुत्र मुन्ने कुरैशी से मोहल्ला रामनाथ कालोनी में प्लाट का बैनामा कराया था। बैनामे के बाद हरीश ने प्लाट की पैमाइश कराई तो मोहल्ला आदर्श नगर के अमित त्रिवेदी पुत्र नरेंद्र त्रिवेदी और विवेक विहार कालोनी निवासी दिलीप पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल ने जगह अपनी बताते हुए विरोध कर दिया। जिस पर हरीश सदर तहसील प्रशासन से शिकायत की। यहां तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी गई। उस समय तैनात रहे तहसीलदार ने दोनों पक्षों से दस्तावेज मांगे और धरातलीय हकीकत भी देखी। जिसके आधार पर उन्होंने जांच में पाया कि हरीश का बैनामा नियमानुसार सही है। हरीश की प्लाट का असली स्वामी है। अमित त्रिवेदी का दावा गलत है। तब से अब तक चार साल पूरे हो गए। हरीश निरंतर तहसील व जिला प्रशासन और थाना पुलिस के चक्कर लगा रहा है। लेकिन दबंगों के राजनैतिक रसूख के चलते न तो प्लाट से कब्जा हट रहा है और न ही उन पर कार्यवाही हो रही है। हरीश ने बताया कि तहसीलदार की जांच आख्या में स्पष्ट है कि प्लाट हमारा है। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने अनाधिकृत कब्जाधारियों पर कार्यवाही नहीं की। अब मंडलायुक्त से शिकायत की है। उम्मीद है हमें न्याय मिल जाएगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!