21 वर्षीय किशोर का शव रविवार को सफदरगंज ईदगाह के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। शनिवार की देर शाम बिना बताये घर से निकले 21 वर्षीय किशोर का शव रविवार को सफदरगंज ईदगाह के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक बीते 6 वर्षो से अपने ननिहाल ग्राम बौरकपुरवा मे रहता था। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कटेसर मजरे पड़रा निवासी रामकिशोर का 21 वर्षीय पुत्र अंकित यादव बीते 6 वर्षो से अपने ननिहाल ग्राम बौरकपुरवा निवासी जागेश्वर के रहता था शनिवार की देर शाम को घर से बिना बताये निकल गया था। रविवार भोर लखनऊ अयोध्या हाईवे स्थित बासा सफदरगंज मार्ग स्थित ईदगाह के समीप रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत शव मिला। सफदरगंज पुलिस ने पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भिजवा दिया है

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!