हीट वेव को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिए अस्पतालों को कड़े निर्देश

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हीट वेव के चलते हुए प्रदेश के सभी सीएमएस व सीएमओ को रविवार को निर्देश दिया कि अस्पतालों में बेड से लेकर दवाओं तक की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही विभागीय अफसर अस्पतालों की आपातकालीन व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। वार्ड में लू व अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए बेड आरक्षित रखें। डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहे। अस्पतालों में प्रत्येक मरीज की निगरानी रखें। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि जिस गांव में मरीजों की संख्या ज्यादा है, वहां अलग से टीम उपलब्ध कराई जाए। सभी जिलों में सीएमओ रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई है, जो बीमारी की फैलने की दशा में राहत कार्य पहुंचा सकें। नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की टीम को नियमित पानी की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं। बलिया में जांच दल की रिपोर्ट का इंतजार है जिन लोगों की लापरवाही हुए है उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौत का कारण पता लगाना बेहद जरूरी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग में निदेशक संचारी रोग डॉ. एके सिंह और निदेशक उपचार डॉ. केएन तिवारी मौके पर हैं। विशेषज्ञ सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.  रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!