जनसंपर्क यात्रा के अंतर्गत सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य ने नगर में जनता के साथ मोदी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। जनसम्पर्क यात्रा के अन्तर्गत सांसद डा. संघमित्रा मौर्य ने नगर में जनता से सम्पर्क साधकर मोदी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। सांसद ने कहा कि मोदीजी और योगीजी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार देश व प्रदेश को शिखर पर ले जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता के अटूट विश्वास के चलते आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार हैट्रिक लगाएगी। सांसद ने नगर के वरिष्ठ समाजसेवी व सर्राफा व्यापारी पुष्पेंद्र नाथ गर्ग को सम्मान पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर रीता गर्ग, डौली, पुष्पदीप, अमरदीप, रचित गर्ग, दुर्गेश वार्ष्णेय, हरीओम गुप्ता, अक्कू रस्तोगी, सनवीर पाल, गणेश गुप्ता, केशव, रत्नेश गर्ग, संजय अग्रवाल, आलोक गर्ग, डा. जितेंद्र वार्ष्णेय, नितिन गुप्ता, अर्पित, अंशिका आदि उपस्थित रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!