योगी सरकार के बुलडोजर का खोफ वजीरगंज क्षेत्र के दबंग भुमाफियाओं में नहीं दिख रहा
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। योगी सरकार के बुल्डोजर का खौफ वजीरगंज क्षेत्र के दबंग भूमाफियाओं में कतई नहीं दिख रहा है। दबंगों ने मंदिर की 86 बीघा जमीन को भी नहीं बख्शा। ग्रामीणों ने पुलिस से लेकर आला अधिकारियों से भूमि को कब्जामुक्त कराने की गुहार लगाई लेकिन दबंग आज भी उक्त जमीन को जबरन जोत रहे हैं। मामला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत करकटपुर के मझरा मढ़ी वमनपुरा स्थित ठाकुर जी महाराज विराजमान मंदिर का है। मंदिर की प्रबंध समिति के उपप्रबंधक जयप्रकाश उर्फ जगदीश चंद्र शर्मा के मुताबिक मंदिर की कृषि योग्य लगभग 86 बीघा जमीन पर गांव के ही आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। दबंग उक्त भूमि में फसल आदि बोते हैं। विरोध करने पर दबंग सभी को धमकियां देते हैं। जयप्रकाश के अनुसार उन्होंने बीती 19 मई को थाना वजीरगंज व 20 मई को सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। 24 मई को डीएम से मामले की शिकायत की गई। डीएम ने एसडीएम बिसौली व थाना प्रभारी वजीरगंज को मामले के समाधान हेतु आदेशित किया। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए। बावजूद इसके दबंगों ने 27 मई को खेत जोत लिया। मामले की सूचना तत्काल तहसीलदार, सीओ व थाना पुलिस को फोन पर दी गई लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। पुलिस व प्रशासन की लापरवाही का नतीजा यह है कि बीती 30 मई को दबंगों ने अपना रुतबा दिखाते हुए खेत को दोबारा जोत लिया। जयप्रकाश ने एसडीएम से अवैध कब्जा हटवाकर उक्त भूमि को प्रबंध समिति व पुलिस बल.की मौजूदगी में एक वर्ष के लिए पेशगी पर उठवाने की मांग की है। जिससे उक्त धन को मंदिर हित व विकास कार्यों में लगाया जा सके।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

