मिशन शक्ति अभियान के तहत मसौली थाना की उपनिरीक्षक माया यादव, महिला आरक्षी नीरज और सविता ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। मिशन शक्ति अभियान के तहत मसौली थाना की उपनिरीक्षक माया यादव, महिला आरक्षी नीरज और सविता ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया एवं महिला कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मेढिया में महिला शक्ति अभियान के तहत उपनिरीक्षक माया यादव ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार द्वारा संचालित 112,102,108,181,1076,1090,1098,1930 के नम्बरो की जानकारी देते हुए उससे मिलने वाले फायदे के बारे में जागृत किया।  माया यादव ने बताया कि महिलाओं के साथ कभी और कही कोई अप्रिय घटना की आंशका या परेशानी पर उक्त नम्बर की मदद ले सकते है। इस मौके पर महिला आरक्षी नीरज और सविता, ग्राम प्रधान श्रीमती किरण देवी , आशाबहु श्रीमती पुष्पा देवी, आंगनबाड़ी श्रीमती सोनी , पंचायत सहायक सुश्री अंकिता सहित महिलाएं मौजूद थी।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!