संघटक राजकीय महाविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस जोर-शोर के साथ मनाया गया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। संघटक राजकीय महाविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “योग करें निरोग रहें ” को ध्यान में रखते हुए प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल के दिशा निर्देशन में शारीरिक शिक्षा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राजेश सिंह ने छात्र -छात्राओं को योग की क्रियाएं करवाईं। योग की क्रियाओं में मुख्य रूप से सूर्यनमस्कार,बजासन,मण्डूकासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम के लाभ बताते हुए उन्हें करने के तरीके बताएं।
प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा -” योग हमारे जीवन को स्वस्थ रखता है इसलिए हमें हमेशा प्रतिदिन योग क्रियाएं करना चाहिए।”महाविद्यालय के स्टाफ में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सौरभ नागर, डॉ आलोक दीक्षित, डॉ नवीन, डॉ ब्रह्मस्वरूप, डॉ राजेश सिंह , डॉ टेकचंद, डॉ मुरलीधर मित्रा, डॉ सूर्य प्रताप गौतम आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही व योग क्रियाएं कर विश्व योग दिवस पर अपना योगदान दिया।स्टाफ में मनोज कुमार,कमल सिंह , रोहिताश , जितेन्द्र व आशीष ने भी योग क्रियाएं सीखीं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

