मिठाईयां बांटकर त्यौहार की तरह नागेश्वर नाथ में मनाया गया योग दिवस
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी 21 जून। योग दिवस पर त्योहार की तरह सैकड़ों की संख्या में नागेश्वर नाथ प्रांगण में मनाया गया योग दिवस। कार्यक्रम की समाप्ति पर कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों को बांटी गई मिठाइयां। डॉक्टर आरएस गुप्ता ने कहा योग हमेशा स्वस्थ जीवन जीने का एक विज्ञान है। यह एक दवा की तरह है, जो हमारे शरीर के अंगों के कार्यों करने के ढंग को नियमित करके हमें विभिन्न बीमारियों से बचाने का कार्य करता है। योग हमारे शरीर में शांति बढ़ाने और हमारे सभी तनाव तथा समस्याओं मुक्ति दिलाने का कार्य करता है। आज प्रातः अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर नागेश्वर नाथ प्रांगण में कार्यक्रम उल्लासपूर्व मनाया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से यहां पहुंची योग एक्सपर्ट आरती शुक्ला ने लोगों को कपाल भाती, अनमोल विलोम व मंडूक आदि योग के कई टिप्स सिखाए और उससे होने वाले लाभ बताए। इस अवसर पर प्रभात वर्मा, डा आरएस गुप्ता, हरिहर श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, पुतान दीक्षित, विनोद वर्मा, एड सुनीत अवस्थी, एड विकास गुप्ता, पंकज तिवारी, अमित शुक्ला, बबलू सिंह शामिल थे। सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

