पालिका बोर्ड की पहली बैठक में सर्वसम्मति से विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ के प्रस्ताव पारित हुए

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। पालिका बोर्ड की पहली बैठक में सर्वसम्मति से विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ के प्रस्ताव पारित हुए। उक्त धनराशि से नाला निर्माण, पथप्रकाश, पेयजल व्यवस्था, सफाई, सड़क सुधार आदि के विकास कार्यों को गति मिलेगी। बैठक में सपा विधायक आशुतोष मौर्या उर्फ राजू ने भी शिरकत की। श्री मौर्या ने कहा कि चेयरमैन अबरार अहमद के नेतृत्व में नगर की दशा और सुधरेगी। पालिकाध्यक्ष श्री अहमद ने कहा कि जनता के विश्वास पर वे खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे। बैठक में ईओ ज्ञानेन्द्र सिंह, लिपिक राजीव कुमार, सभासद तरुण शर्मा, सुनीता, सरोज, शहनाज, शिवशंकर रस्तोगी, बाबू भाई, अभीक्ष पाठक, प्रगति पाठक, दीपक पाठक, कमर, अमरपाल, नाजमा बेगम, सौरभ, गंगादेवी, नसरीन बेगम, आकाश कुमार आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!