ग्राम ज्वालापुर में बीती रात आधा दर्जन चोरों ने मेंथा व सोना चांदी सहित हजारों की चोरी कर ले गए

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना कोतवाली सहसवान के अंतर्गत ग्राम ज्वालापुर में बीती रात आधा दर्जन चोर एक घर में रखा 60 लीटर मेंथा का तेल तथा 20000 की नकदी सहित सोने व चांदी के जेवरात को दरवाजे का ताला तोड़कर घर से चोरी करके ले गए अर्धरात्रि के बाद गृह स्वामी की पुत्री न घर के दरवाजा खुला देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया जिस पर परिवारजनों ने घर में घुसकर देखा तो पता चला संदूक तेल से भरी मेंथा के तेल से भरी कैन ना जेवरात नकदी न मिलने से हड़कंप मच गया रातों-रात खोजबीन की गई लेकिन एक मेंथा प्लांट पर खाली बक्सा तथा कपड़े पाए ग्रह स्वामी का लगभग ₹150000 की चोरी अज्ञात चोरों ने करके ले गए ग्रह स्वामी ने थाना कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे दी है थाना पुलिस ने जांच उपरांत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है
थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीतांबर पुत्र भोपाल निवासी ग्राम ज्वालापुर थाना कोतवाली सहसवान ने बताया 21 / 22 की रात्रि में अज्ञात चोरों ने मकान में घुसकर दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में रखा बक्सा निकाल कर ले गए जिस बक्से में 400 ग्राम चांदी के जेवरात तथा दो सोने की चेन 3 जोड़ी सोने के कुंडल और ₹20000 की नगदी तथा कमरे में रखी पिपरमेंट का तेल कुल 60 लीटर तेल आधा दर्जन अज्ञात चोर चोरी कर ले गए परिवार जन सभी सोते रहे जब पीतांबर की लड़की ने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है सभी ने तलाश किया कि कमरे में बख्शा तथा पिपरमेंट का तेल नहीं था जब आसपास के ग्रामीण एकत्रित होकर गांव के ही जंगल में एक पिपरमेंट के खेत में खाली बक्सा मिला जिसमें कपड़े छोड़ गए थे सभी जेवरात व नकदी ले गए थे थाना सहसवान पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया गृह स्वामी पीतांबर ने थाना कोतवाली में तहरीर दे दी है पुलिस ने जांच उपरांत वैधानिक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!