मुजरिया थाना परिसर में ईद-उल-जुहा व कावड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी बैठक की गई

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना मुजरिया परिसर मैं आगामी ईद-उल-जुहा एवं कावड़ यात्रा को पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की हुई बैठक मैें सभी समाज के धर्मगुरु एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों की एक बैठक का आयोजन किया गया
बैठक में अध्यक्षता करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम नारायण ने कहा कि किसी भी धर्म के व्यक्ति को नई परंपरा से कोई भी धार्मिक पर्व करने की कोई अनुमति नहीं दी जाएगी अगर किसी भी धर्म के व्यक्ति ने धार्मिक त्योहार पर नई परंपरा डालने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध पुलिस प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने को विवश होगा बैठक में क्षेत्राधिकारी सहसवान श्याम नारायण ने सभी को संबोधित करते कहां कि अपने अपने धर्मों के मुताबिक त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने एवं आपस में सद्भाव भाईचारा प्रेम भाव बनाए रखने की अपील की थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया क्षेत्र में असामाजिक तत्व की सूचना सीयूजी नंबर पर देने की अपील की भाईचारा से एक दूसरे के त्यौहार मनाने का सहयोग प्रदान करने की भी सलाह दी बैठक में नायब तहसीलदार सहसवान सहित क्षेत्र के अनेक संभ्रांत लोग एवं धार्मिक गुरु उपस्थित थे I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!