महेश्वरी हॉस्पिटल बिसौली में आयोजित स्वास्थ्य शिविर मे चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। माहेश्वरी हास्पिटल पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डा. मनोज माहेश्वरी सहित तीन चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों ने वायरल बुखार, डायरिया, डायबिटीज, बीपी, पेट सम्बन्धी रोगों आदि के बारे में उचित सलाह के साथ साथ दवाएं वितरित कीं। डा. मनोज माहेश्वरी ने कहा कि बदलते मौसम में संतुलित खानपान के अलावा मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए घरों व आसपास साफ सफाई पर ध्यान देने की खास जरूरत है। शिविर में डा. नवदीप माहेश्वरी, डा. सार्थक माहेश्वरी, डा. अंकुश गुप्ता आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!