बसपा सुप्रिमो मायावती ने 23 जून को होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक पर साधा निशाना

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती ने 23 जून को होने जा रही विपक्षी पार्टियों की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी नेताओं की पटना बैठक ‘दिल मिले ना मिले हाथ मिलाते रहिए’ की कहावत को ज्यादा चरितार्थ करती है। महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन, शिक्षा, जातीय द्वेष, धार्मिक उन्माद और हिंसा आदि से देश में बहुजन के हालात त्रस्त हैं । इससे स्पष्ट है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मानवतावादी समतामूलक संविधान को सही से लागू करने की क्षमता कांग्रेस और बीजेपी जैसी पार्टियों के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट चुनावी सफलता की कुंजी हैं। लेकिन विपक्षी पार्टियों के रवैए से ऐसा नहीं लगता। वह यहां अपने उद्देश्य के प्रति गंभीर या सही मायने में चिंतित नहीं हैं। बिना सही प्राथमिकताओं के साथ यह लोकसभा चुनाव की तैयारियां क्या वाकई बदलाव ला पाएंगी।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!