घर में काम करने वाली नौकरानी ने मालकिन पर जानलेवा हमला किया

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। घर में काम करने वाली नौकरानी ने मालकिन पर सब्बल से जानलेवा हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोटों की वजह से महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। नगर स्थित आसफपुर रोड निवासी राजीव गुप्ता की पत्नी कमलेश (60) सुबह लगभग 8 बजे बाथरूम में गई। वहां घर में बर्तन साफ करने वाली काजल नाम की लड़की ने कमलेश के सिर पर सब्बल से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिए। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर बेटा आदित्य और बहू बाथरूम पहुंच गए। सभी ने जुनून में वार करने वाली नौकरानी को जैसे तैसे काबू कर कमरे में बंद कर दिया। परिजन गंभीर रूप से घायल कमलेश को निजी अस्पताल ले गए। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर आरोपी नौकरानी कमरे का दरवाजा तोड़कर भाग निकली। पड़ोसी महिला ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह धक्का देकर फरार हो गई। पति राजीव गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी काजल की तलाश तेज कर दी है।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!