मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विधान परिषद सदस्य बागीश पाठक ने नगर में जनसंपर्क

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर संपर्क से समर्थन अभियान के अंतर्गत विधान परिषद सदस्य बागीश पाठक ने नगर के प्रतिष्ठित परिवारों में व्यक्तिगत संपर्क किया। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड सौंपा। एमएलसी श्री पाठक ने कहा कि मोदीजी के कुशल नेतृत्व में देश सारी दुनिया में सिरमौर बना हुआ है। सुपर पावर अमेरिका तक मोदीजी के आगे नतमस्तक नजर आ रहा है। उन्होंने व्यापारी रविप्रकाश अग्रवाल, रामजी लाल शर्मा, राधेश्याम कश्यप, सुभाष चंद्र अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, विनय कुमार शर्मा से समर्थन मांगा। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती, जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र मोहन शर्मा, नगर अध्यक्ष अक्कू रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!