सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में गाड़े झंडे

धर्मेंद्र कुमार तिवारी संवाददाता तहसील महाराजगंज रायबरेली 8318241730

बछरावा रायबरेली। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2023 में बछरावां विकासखंड के बच्चों ने सफलता अर्जित की है। खंड शिक्षा अधिकारी बछरावां वरुण कुमार मिश्र के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में सबसे अधिक नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के फार्म बछरावां विकासखंड में भरवाए गए थे।

जिसमे परिषदीय विद्यालय के तीन बच्चो ने सफलता अर्जित की। प्राथमिक विद्यालय पहुरावां के छात्र आर्यन सिंह पुत्र अरुण कुमार अनुक्रमांक 2809833, कंपोजिट विद्यालय असहन जगतपुर की छात्रा अनुश्री पुत्री सोनू अनुक्रमांक 2809858, प्राथमिक विद्यालय हसवा के छात्र अभिषेक कुमार पुत्र रमेश कुमार अनुक्रमांक 2809817 ने सफलता अर्जित की। बच्चों की सफलता से पूरा विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चों की सफलता का श्रेय अभिभावकों ने गुरुजनों की कठिन मेहनत एवं लगन का नतीजा बताया। खंड शिक्षा अधिकारी बछरावां वरुण कुमार मिश्र ने कहा कि सफलता अर्जित करने वाले परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को अतिशीघ्र ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। बच्चों को बधाई देने त्रिभुवन नाथ दीक्षित, मुकुट बिहारी मिश्र, वेद प्रकाश शुक्ल ,अमन शुक्ल, शासिलेस चौधरी, बुद्ध प्रकाश अवस्थी, अंजू गुप्ता, रश्मि मिश्र, विभा सिंह, उमेश कुमार, नीरज शुक्ला ,डॉ राघवेंद्र शुक्ला, अभिनव सिंह चौहान, रामरतन, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, गिरीश मिश्रा, पवन शुक्ला, रामदयाल, तेज नारायण, अश्वनी, ललित कुमार , आरती चतुर्वेदी, अंजू भाटिया, ऊषा सिंह, शालिनी सिन्हा, सुरभि, सोनिका बाजपेई, श्रद्धा गौर, शमा सिंह,मोहमद अनवर, घनानंद दुबे, आलोक शुक्ला, सन्तोष कुमार यादव,विकास त्रिवेदी, अमित, अविरल ,शांत कुमार, मनीराम, विजय कुमार, आस्तिक कुमार आदि लोगों ने बच्चों को बधाई दी।  धर्मेंद्र कुमार तिवारी संवाददाता तहसील महाराजगंज रायबरेली 8318241730

Don`t copy text!