चोर उचक्कों ने किसानों की जिन्दगी को बना दिया नरक

शिवेंद्र यादव संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिनावर - बदायूं 9412461571

बिनावर। तरफ जहाँ हमारी सरकार के नुमाइंदे कार्यकर्ता विधायक सांसद मंत्री चीख़ चीख़ कर गला फाड़ फाड़ कर जनता को बता रहे हैं कि जब से हमारी सरकार बनी है तब से चोर उचक्के उठाईगीरे डकैत गुंडे मवाली बदमाश प्रदेश से डर के कारण पलायन कर गए हैं और डर के कारण सारे उल्टे सीधे गैर कानूनी काम पूरी तरह से बन्द हो चुके हैं ये तो हुई हबा हबाई बातें अब आ जाओ धरातल पर हमारे देश भारत का एक प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश का एक मंडल बरेली बरेली मंडल का एक जिला बदायूं और बदायूं जिले का एक थाना बिनावर से सम्बन्धित जितने भी गाँव हैं जिनमें किसानों ने अपने अपने पैसे खर्च कर के जैसे तैसे रिश्वत दे दिलाकर नलकूप बनबा लिए हैं जैसे बिनावर, घटपुरी, मलिकपुर, रफियाबाद, भिंदुलिया, नदौलिया, कुन्डरा, नौसाना, सिकरोडी़, रैपुरा, पुठी, सराय, रसूलपुर, बरखेड़ा, नरखेडा़ आदि गाँवों से चोर टयूबबेलों से स्टार्टर खोल कर ले जा चुके हैं और ऐसा नहीं है कि चोरी एक ही बार हुई है बल्कि कई किसानों पर दो दो बार तक चोरों की कृपा हो चुकी है स्टार्टर के साथ साथ चोर केबिल कहीं सोलर पैनल लगे हैं तो बो भी चुरा कर ले गए हैं पहले तो कोई आम आदमी डर के कारण थाने जाता ही नहीं है अगर कोई हिम्मत करके धोखे से पहुंच गया तो उससे कह दिया जाता है कि क्या करें अब तुम्हारे टयूबबेलों पर सिपाही तैनात कर दें तो कहना है क्षेत्र के माननीय नेता गणों से कि बड़े नेताओं की गणेश परिक्रमा छोड़ कर कुछ उनका भी ध्यान कर लें जिनकी जरूरत हर पांच साल में पड़नी ही पड़नी है बरना स्थिति भयावह होते देर नहीं लगेगी किसानों के अनुसार उनकी सुनने बाला कोई भी नहीं है इसलिए अब सभी किसान इस समस्या को लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने का मन बना रहे हैं
ये सारी जानकारी प्रेस को नन्द किशोर चौहान नन्दू भइया द्वारा पीड़ित किसानों से हुई बातचीत के आधार पर दी गई है।

शिवेंद्र यादव संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिनावर – बदायूं 9412461571

Don`t copy text!