उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में फिर बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टी

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी दो जुलाई तक बढ़ा दी गई है। सभी स्कूल तीन जुलाई से खुलेंगे। पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि 26 जून तक थी। अब इसे छह दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में मान्य होगा। सबसे पहले बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि 15 जून तक तय की गई थी जिसे फिर बढ़ाकर 26 जून तक कर दिया गया था। अब यह अवधि 2 जुलाई तक कर दी गई है। 3 जुलाई को सभी स्कूल खुलेंगे।परिषद ने स्कूलों के खुलने से पहले पर्याप्त साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।  रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!