शौचालय के टैंक में गिरकर युवक की मौत मृतक परिवार का एकमात्र सदस्य था घटना से परिवार में मचा कोहराम

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। जुनावई थाना क्षेत्र के ग्राम घोंसली मोहकम में निर्माणाधीन मकान के शौचालय के वास्ते बने टैंक मैं गिरकर परिवार के एकमात्र इकलौते पुत्र की दम घुटने से मृत्यु हो गई परिजन अपने निजी वाहन से उसे सीएचसी सहसवान उपचार वास्ते लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया परिवार के एकमात्र इकलौते पुत्र की मृत्यु की जानकारी मिलते ही माता-पिता का बुरा हाल हो गया वह वहीं पर दहाड़ मार कर रोने लगे परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए मृतक को अपने घर ले गए I
जानकारी के मुताबिक थाना जुनावई क्षेत्र के ग्राम घोसली मोकम निवासी योगेंद्र शर्मा अपने निर्माणाधीन मकान का कार्य करा रहे थे उनके मकान में शौचालय टैंक बना हुआ था टैंक पर परिजनों ने आने जाने के लिए एक किवाड़ रख दी थी जिसके सहारे परिजन उपरोक्त निर्माणाधीन मकान में आते जाते थे 4:00 बजे के लगभग योगेंद्र शर्मा का एकमात्र पुत्र अंकित शर्मा 16 वर्ष टैंक के ऊपर रखी किवाड़ के सहारे अपने निर्माणाधीन मकान में जा रहा था कि अचानक किवाड़ टूट गई और वह नीचे गिर कर किसी लोहे के एंगल में उसकी गर्दन फस गई घटनास्थल के पास किसी भी परिजन के ना होने पर मामले की जानकारी किसी को नहीं हो सकी जब परिजनों ने काफी देर बाद अंकित को तलाशा तो वह उपरोक्त शौचालय की टंकी की वाड़ के एंगल में फंसा हुआ था जिसकी स्थिति नाजुक देखकर परिजन उसे गाड़ी में डालकर सीएचसी सहसवान लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया परिवार के एक इकलौते पुत्र अंकित शर्मा की मृत्यु की जानकारी मिलते ही उसके माता-पिता सीएचसी परिसर में ही दहाड़े मार कर रोने लगे परिजन अंकित केशव को घर वापस ले गए घटना से अंकित शर्मा के परिवार में कोहराम मचा हुआ है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!