त्यौहार में तभी खुशी है जब सामने वाले समाज के लोगो को कोई दिक्कत न हो।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। जहॉ एकता है वही सम्रद्धि है आप सभी लोग मिलजुलकर रहे जिससे अमन चैन कायम किया जा सके। त्यौहार में तभी खुशी है जब सामने वाले समाज के लोगो को कोई दिक्कत न हो। बकरीद में होने वाली कुर्बानियों के अवशेषों को खुले में न छोड़कर गढ्ढे में बन्द करे।
उक्त बातें सोमवार को थाना मसौली में बकरीद को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में सम्भ्रान्त व्यक्तियों से रूबरू होते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि बकरीद का त्यौहार बलिदान का प्रतीक है जिसमे होने वाली कुर्बानियों को बन्द जगह पर करे तथा खून को नाली में न बहाकर गढ्ढा खोदकर कुर्बानी करे। क्योंकि खुले में फेंके गये अवशेषों से संक्रामक बीमारी भी फैल सकती है। थानाध्यक्ष ने लोगो को बकरीद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि कुर्बानी के अवशेषों को खुले में न छोड़े और गढ्ढा खोदकर बन्द कर दे जिससे अन्य लोगो को कोई दिक्कत न हो। तथा प्रतिबंधित पशुओ की कुर्बानी न करे जिससे लोगो को दिक्कत हो। श्री तिवारी ने लोगो से आगामी त्यौहार को लेकर आने वाली समस्याओं के सम्बंध में जानकारी ली। तथा ग्राम प्रधानों से साफ सफाई कराने की अपील की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली ने कहा कि कहीं भी नए स्थान पर कुर्बानी नही होगी, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करें।किसी भी तरह की असुविधा होने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें। इस मौके पर कस्बा प्रभारी मसौली अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिव औन्जार मिश्रा, सुशील कुमार मालवीय, प्रेम प्रकाश शुक्ला, माया यादव, समाजसेवी मनोज सोनी, ग्राम प्रधान अफजाल अंसारी, पूर्व प्रधान वसीम अंसारी, कलीम अंसारी, रामसिंह यादव, नीरज कुमार, विनोद कुमार वर्मा, नूर मोहम्मद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

