स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय; कहा- हम सभी विपक्षी पार्टियों को एक साथ
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
स्वमी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी 2024 के चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर दलित लोगों के साथ बहुत भेदभाव होता है जोकि न्याय नहीं बल्कि अन्याय है। उन्होंने कहा कि सारे विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं।सपा मुखिया अखिलेश यादव पहले से ही विपक्षी एकता के सूत्रधार रहे हैं। वह इस बार भी अभियान को धार दे रहे हैं। अभी तो पहली बैठक हुई है। अंत इसका बहुत सुखद होगा। बसपा सुप्रीमो मायावती भी विपक्षी दलों के साथ आ सकती हैं क्या, इस प्रश्न के जवाब में स्वामी ने कहा कि हम सभी विपक्षी पार्टियों को एक साथ जोड़ने में लगे हैं।जो भी आएगा, उसका हम स्वागत करेंगे। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं, देश में जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होता। उनके बयान को आए एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जातीय अपमान के कड़वे सच का सामना करना पड़ा।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

