महिलाओं से फब्तियां कस रहे एक युवक को एंटी रोमियो ने पकड़ा युवक के विरुद्ध अपराध पंजीकृत

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। भारतीय स्टेट बैंक रोड पर महिलाओं बालिकाओं को देखकर फब्तियां कस रहे एक युवक को एंटी रोमियो पुलिस ने पकड़ कर थाना पुलिस को सौंप दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया l जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली सहसवान की एंटी रोमियो टीम की महिला आरक्षी गुंजन शर्मा प्रीति शांति व्यवस्था हेतु एंटी रोमियो चेकिंग करते हुए स्टेट बैंक चौराहे पर पहुंचे तो देखा एक लड़का आने जाने वाली महिलाओं बा बालिकाओं को देखकर फब्तियां कस रहा है तथा सीटी बजा रहा है जिससे महिलाएं व बच्चियां शर्म के मारे सर झुका कर चल रही हैं सार्वजनिक स्थान पर इस व्यक्ति द्वारा यह कृत्य धारा 294 आईपीसी को दर्शाता है एंटी रोमियो टीम ने उपरोक्त युवक को पकड़कर जब उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम शिवम कुमार पुत्र राम अवतार निवासी मोहल्ला नयागंज थाना कोतवाली सहसवान बताया एंटी रोमियो टीम ने उपरोक्त युवक मुकदमा अपराध संख्या 343 वर्ष 2023 धारा 294 आईपीसी में नामजद करते हुए पुलिस हिरासत में ले लिया l चर्चा है उपरोक्त एवं उपरोक्त मार्ग पर काफी समय से महिलाओं एवं बालिकाओं पर छींटाकशी कर रहा था जिसकी शिकायत थाना कोतवाली पुलिस को मिल चुकी थी l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!