रोटरी क्लब के बैनर तले आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। रोटरी क्लब के बैनर तले आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। बाहर से आए अतिथियों ने रोटरी क्लब के आई हास्पिटल के नवनिर्मित हाल का उद्घाटन किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पीडीजी रोटेरियन पीएस सेठी ने कहा कि रोटरी क्लब ने सदैव समाजसेवा के क्षेत्र में महान कार्य किए हैं। मुख्य अतिथि श्री सेठी ने नगर के क्लब द्वारा किए जाने वाले कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। पीडीजी पीपी सिंह ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। दिनेश मधु रोटरी नेत्र चिकित्सालय के नवनिर्मित हाल का उद्घाटन करते हुए पीडीजी डा. रवि मेहरा ने कहा कि अस्पताल वर्ष 2011 से समाज के निर्बल वर्ग का सहारा बना है। अस्पताल के संयोजक रविप्रकाश अग्रवाल ने हास्पिटल की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया। अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। संचालन अरविंद अग्रवाल ने किया। अतिथियों व पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष अबरार अहमद के अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों रानी अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, डा. रामाकांत वार्ष्णेय, डा. सुनील गुप्ता का शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रितु अग्रवाल, ममता अग्रवाल, गायत्री, एससी अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, संदीप रस्तोगी, विनीत, डा. मनोज माहेश्वरी, डा. सुविधा माहेश्वरी, अजीत, आलोक गर्ग, संजय गर्ग, डा. प्रवीण शर्मा, गणेश चंद्र गोयल, देवेंद्र चौहान, विनय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!