ईद उल अजहा की नमाज बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे ईदगाह अदा कराई जाएगी

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। ईद-उल-अजहा की नमाज वृहस्पतिवार सुबह 8 बजे ईदगाह में अदा कराई जाएगी। शहर काजी इजहार अशरफ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि ईदगाह कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मस्जिद बिलाल के इमाम हाफिज शादाब रजा उबेसी ने बताया की जामा मस्जिद में 6 : 30 पर और मस्जिद बिलाल में 7 बजे बाग बाली मस्जिद में 7 : 30 नमाज अदा की जाएगी इधर प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने भी बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि ईदगाह के अलावा नगर के विभिन्न स्थानों पर पुलिसबल तड़के से ही तैनात रहेगा। वहीं असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगाह रखी जा रही है। श्री शुक्ला ने कहा कि गड़बड़ी करने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!