रौनक अली शाह बाबा का कुल हुआ।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

बाराबंकी। शहर के सत्यप्रेमी नगर में स्थित कमरियाबाग कब्रिस्तान में रौनक अली शाह बाबा छाते वाले की मजार पर कुल शरीफ का आयोजन किया गय। जिसमें नातिया मुशायरा आयोजित हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय शायरों ने हुज़ूर मोहम्मद साहब की शान में नाते पाक पढ़कर मौजूद लोगों से खूब वाहवाही लूटी। रौनक अली शाह बाबा का उर्स मुबारक हर साल बकरा ईद की 6 तारीख को मनाया जाता है। उर्स कमेटी के अध्यक्ष मुनव्वर अली शाह ने बताया की पहले कुरान ख्वानी उसके बाद नातिया मुशायरा कराया जाता है। और कुल के बाद दाल रोटी का भंडारा बंटता है। जिसमें सभी समाज के लोग शामिल होते हैं। इस मौके पर मुनव्वर अली शाह,हाफिज मो सलीम,साबिर,रेहान रौनकी,अनवर अली शाह,राजकुमार,फुरकान अली,मो ताहिर,वेश,रिज़वान,मुशर्रफ सहित काफी लोग शामिल हुए।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!