पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर की मारपीट व पथराव, तीन भाइयों सहित चार लोगों के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना कोतवाली के ग्राम सुजावली में बीती शाम पूर्व रंजिश के चलते ग्राम के ही तीन सगे भाइयों ने चार लोगों के साथ दावत खाकर लौट रहे भाई के साथ सड़क पर जमकर की मारपीट विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़ मचाया उत्पात की गाली गलौज जान से मारने की धमकी गंभीर रूप से घायल युवक को डायल 112 लेकर पहुंची सीएचसी सहसवान चिकित्सक ने हालत गंभीर देख पीड़ित को किया जिला चिकित्सालय रेफर मामला दर्ज पुलिस जांच में जुटीI जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली सहसवान की सीमा पर स्थित ग्राम सुजावली में बीपी शॉट प्रदीप कुमार पुत्र राजाराम का भाई वीरेंद्र गांव में ही कल्याण पुत्र बादशाह के घर दावत खाकर लौट रहा था कि इसी बीच पूर्व रंजिश के चलते देवेंद्र सोनपाल उर्फ सोनी छत्रपाल पुत्रगण सेवाराम पुत्र साहू ने वीरेंद्र के साथ सड़क पर ही मारपीट प्रारंभ कर दी वीरेंद्र हमलावरों के चुंगल से निकलकर घर में घुस आया जिस पर हमलावर घातक असलेह हाथों में लेकर घर में जबरन घुस गए। तथा परिजनों के साथ जमकर मारपीट गाली-गलौज प्रारंभ कर दिया। तथा घर में जमकर उत्पात मचाया घर का जो भी सामान उन्हें दिखाई दिया उसे तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

हमलावरों ने वीरेंद्र के साथ जमकर मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करते हुए मरणासन्न अवस्था में छोड़कर हमलावर उस समय भाग गए जब ग्रामीणों परिजनों की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के ललकार ने पर हमलावर परिजनों को जान से मार देने की धमकी देकर रफूचक्कर हो गएI मामले की जानकारी तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र को उपचार वास्ते सीएचसी सहसवान लेकर पहुंची जहां वीरेंद्र की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पीड़ित के भाई प्रदीप कुमार पुत्र राजाराम ने देवेंद्र सोनपाल उस सोनी छत्रपाल पुत्र गण सेवाराम तथा सेवाराम पुत्र साधू के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 452/308/323/324/336/427/504/506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी हैI

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!