सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम की अध्यक्षता में जनसमस्याएं सुनी गई

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम विजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जनसमस्याएं सुनी गई। एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। गांव मुड़िया सतासी निवासी महिला रतनेश ने गांव के ही दबंगों द्वारा मारपीट व कुंडल छीनने का आरोप लगाया। वहीं मूसाझाग थाने के गांव फतेहपुर निवासी रामवती ने अपनी सगी बहन पर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बेहटा स्थित खेत की पेशगी के रुपए न देने की शिकायत की। वजीरगंज थाने के गांव रामडांडी निवासी शंकरलाल ने सैदपुर बैंक के कर्मचारी पर लोन अदायगी की रकम डकारने का आरोप लगाया। इस दौरान सीओ पवन कुमार, बीडीओ मुनब्बर खान, नायब तहसीलदार अजहर अली, ईओ ज्ञानेन्द्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा, एसडीओ विद्युत रामगोपाल राठौर आदि अधिकारी मौजूद रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!