जिलाधिकारी के ना आने से ढाई महा से इंतजार कर रहे शिकायतकर्ता निराश होकर लौटे

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। लगभग ढाई माह के उपरांत सहसवान तहसील मैं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने बाले संपूर्ण समाधान दिवस में बीते चार संपूर्ण समाधान दिवस मैं जिला अधिकारी के न पहुंचने से ढाई महीने से इंतजार कर रहे शिकायतकर्ता निराश होकर अपने अपने घरों को वापस चले गए जिससे शिकायत करता हूं कि शिकायतों का निस्तारण ज्यों का त्यों बना हुआ है I ज्ञात रहे बदायूं जनपद में 5 तहसीलें होने से प्रत्येक तहसील में लगभग ढाई महीने के उपरांत जिला अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होता है जिन शिकायतकर्ता की समस्याओं का समाधान अन्य अधिकारियों की अध्यक्षता में संपन्न हुए समाधान दिवसों में नहीं हो पाता है वह शिकायतकर्ता जिला अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस की ढाई महीने से प्रतीक्षा करते हैं परंतु ढाई महीने बाद भी जिला अधिकारी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थिति दर्ज नहीं होती है तब शिकायतकर्ता निराश मन से वापस घर को लौट जाता है I


ऐसा ही तहसील सहसवान के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तावित संपूर्ण समाधान दिवस में वर्ष 2022 तत्कालीन जिलाधिकारी दीपा रंजन ने 22 सितंबर को सहसवान तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कई गंभीर शिकायतों का निस्तारण किया था परंतु 22 सितंबर 2022 के बाद सहसवान तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न होने वाले संपूर्ण समाधान दिवसों में लगभग अब तक चार समाधान दिवस आयोजित थे परंतु चारों समाधान दिवस में जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में मुख्य विकास अधिकारी तथा उप जिलाधिकारी द्वारा अध्यक्षता करके आयोजित कराए गए समाधान दिवस में गंभीर शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका गंभीर शिकायत कर्ताओं का आरोप है ढाई महीने के लंबे इंतजार के बाद भी जिलाधिकारी के संपूर्ण समाधान दिवस में ना पहुंचने से उनकी गंभीर शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है जिसके कारण उन्हें आर्थिक मानसिक सामाजिक छवि का कष्ट उठाना पड़ रहा है कार्यकर्ताओं का आरोप है गंभीर शिकायतों का निस्तारण सिर्फ जिला अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में ही हो सकता है परंतु एक लंबे समय से जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस में स्वयं अध्यक्षता ना करके अधीनस्थों को अध्यक्षता करने के बावजूद गंभीर शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा जिससे उनमें काफी आक्रोश की भावना पनप रही है I ऐसा ही 1 जुलाई को सहसवान तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गंभीर शिकायतों को लेकर भारी तादाद में शिकायतकर्ता पहुंचे परंतु जैसे ही गंभीर शिकायतों की शिकायत कर्ताओं को जानकारी हुई कि जिला अधिकारी समाधान दिवस की अध्यक्षता नहीं करेंगे उनके स्थान पर मुख्य विकास अधिकारी समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे जानकारी मिलते ही गंभीर शिकायतों के शिकायतकर्ता अपने-अपने घरों को वापस चले गए जिसकी तहसील परिसर में पूरे दिन चर्चा होती रही I
ज्ञात रहे प्रस्तावित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा विशेष कार्यों में व्यस्त रहने के कारण उनके ना आगमन पर मुख्य विकास अधिकारी को अध्यक्षता करने के लिए भेजा जाता है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!