उझानी में कल्याण चौक पर पलटा इथेनॉल भरा टैंकर, रिसाव होने से मची खलबली, टला हादसा
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। उझानी में कल्याण चौक पर आज सुबह टैंकर पलट गया। टैंकर चालक के मामूली चोट आई है। टैंकर की चपेट में आकर ई-रिक्शा भी फंस गया। टैंकर में इथेनॉल भरा था। उसका रिसाव होने से अफरातफरी मच गई।
पुलिस ने फायर ब्रिगेड को तत्काल बुला लिया। चार जेसीबी की मदद से टैंकर करीब तीन घंटे बाद सीधा हो पाया। इसके बाद उसे मार्ग से हटाया गया। टैंकर में आग लगने की आशंका के चलते दमकल की ओर से पानी की बौछार भी की गई।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

