रूट परिवर्तन की यात्रियों को दें जानकारी
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ । जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम निर्देश दिए कि 04 जुलाई से कावड यात्रा प्रारंभ हो रही है, जिसमें समीपवर्ती जनपदों के साथ साथ क्षेत्रीय श्रद्धालु जलाभिषेक हेतु कछला गंगा घाट पर लाखों की संख्या में आते है। कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत प्रत्येक शुक्रवार को सायं 08 बजे से सोमवार समय सांय 05 बजे तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिये पहले से व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। यात्रियों को बसों में सफर करने से पूर्व अवगत करा दिया जाये कि यात्री कहाँ से बैठेगे तथा कहाँ उतरेगें साथ ही बसों का किस रूट पर क्या किराया होगा। चालक/परिचालक यात्रियों से उचित व्यवहार करें। रूट परिवर्तन की सूचना यात्रियों को दें।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

