टेंपो में पीछे से बोलेरो चालक ने मारी टक्कर टेंपो में बैठे आधा दर्जन घायल दो की हालत गंभीर से निजी चिकित्सकों के यहां करा रहे हैं उपचार
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। बदायूं मेरठ राजमार्ग के मध्य सहसवान गुन्नौर मार्ग के बीच ग्राम नदायिल जा रहे एक टेंपो में पीछे से आ रही एक बोलेरो चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसके कारण टेंपो डिवाइडर से जाकर पलट गया टेंपो में बैठे आधा दर्जन सवारी घायल हो गई सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएससी सहसवान उपचार वास्ते ले जाया गया दो घायलों की हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया शेष मामूली रूप से घायल पीड़ित अपना उपचार करा कर घरों को रवाना हो गए घटना को अंजाम देने वाला बोलेरो चालक गाड़ी को भगा ले गया l
जानकारी के मुताबिक अकबराबाद चौराहे से नदायिल जाने के लिए टेंपो संख्या यूपी 24 /18 63 आधा दर्जन सवारी लेकर नदायिल जाने के लिए सहसवान मेरठ मार्ग होता हुआ ग्राम को वापस लौट रहा था कि तभी 6:00 बजे के लगभग पुराने रोशन कोल्ड स्टोरेज के निकट पीछे से आ रही बोलेरो यूपी 24156 55 के चालक ने टैंपू में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी जिसके कारण टैंपू असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया टेंपो में बैठे यासमीन पत्नी अबरार निवासी नदायिल तथा खातून निवासी सैदपुर थाना वजीरगंज गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें उपचार हेतु राजकीय मेडिकल इस भेजा गया है शेष घायल अपना उपचार करा कर अपने अपने घरों को चले गए घटना को अंजाम देने वाला बोलेरो चालक गाड़ी को भगा ले गया घटना की जानकारी टेंपो चालक ने थाना कोतवाली पुलिस को दे दी है पुलिस आरोपी बोलेरो चालक की तलाश कर रही है l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

