आगामी त्यौहार मोहर्रम के मद्दे नजर पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न, शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ग्रामीणों को दिया सुरक्षा का आश्वासन : अनिल कुमार पांडे

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी /जैदपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अहमदपुर में जैदपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे , अहमदपुर चौकी प्रभारी संतोष कुमार राय के नेतृत्व में. आगामी त्यौहार मुहर्रम के दृष्टिगत ताजियादारों , तथा धर्म गुरुओं के साथ शांति की बैठक सम्पन्न हुई ,थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने क्षेत्र के लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने अपील की ताजियादारों दारों तथा जुलूस के सम्बन्ध में ली जानकारी उन्होंने कहा कि , किसी भी प्रकार की अराजकता फ़ैलाने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जायगी , जुलूस के दौरान कोई ऐसा कार्य न किया जाए जिससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो ऐसे अराजकतत्वो से सख्ती से निपटने की बात कही , रुट को लेकर भी सख्त चेतावनी दी गई कि निर्धारित रुट पर ही जुलूस निकला जाये से बैठक को सम्बोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा की त्यौहार को सौहार्दपूर्ण ढ़ंग से मनाने की परंपरा हम सभी को बनाए रखनी है इस मौके पर गयासुद्दीन अहमद मियां , पूर्व प्रधान मुइनुद्दीन मियां , मास्टर नूरुद्दीन अंसारी , हाजी सिराजुद्दीन अंसारी , हाजी इरफ़ान अंसारी , आजम अंसारी , मास्टर मुइनुद्दीन अंसारी सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे /नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!