शराबी ने घर के दरवाजे पर बैठी महिला के साथ जमकर की गाली गलौज मारपीट जान से मार देने की दी धमकी

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। पीड़िता ने एक व्यक्ति के विरुद्ध थाना कोतवाली में कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली के ग्राम जामिनी निवासिनी हेमश्री पत्नी ताराचंद 22 अगस्त वर्ष 2022 को शाम को अपने घर के बाहर बैठी हुई थी कि तभी गांव का ही बृजपाल पुत्र कंचन शराब के नशे में धुत होकर प्रार्थी के घर पहुंचा तथा बेवजह गाली गलौज मारपीट करने लगा जब उसने विरोध किया तब उसने और गालियां दी तथा मारपीट प्रारंभ कर दी जिससे प्रार्थना गंभीर रूप से घायल हो गए प्रार्थनी जब काफी चीखी चिल्लाई तो हमलावर महिला को मारपीट करने के बाद भीड़ द्वारा मौके पर पहुंचते ही हमलावर महिला को जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए पीड़िता ने थाना कोतवाली सहसवान में ग्राम के ही ब्रजपाल पुत्र कंचन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए 1 वर्ष पूर्व लगभग प्रार्थना पत्र दिया था परंतु पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं की तब पीड़िता ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आइजीआरएस पर शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री से मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की जिस पर थाना कोतवाली पुलिस ने 1 वर्ष पूर्व हुई घटना का मामला दर्ज कर पीड़िता हेमश्री को चिकित्सीय परीक्षण हेतु पीएचसी सहसवान भेजा है पुलिस ने हेमश्री के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!