जांच के दौरान खंड विकास अधिकारी बगले झांकती नजर आई

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। दोनों विकासखंड के दर्जनों ग्राम प्रधानों द्वारा खंड विकास अधिकारी पर भ्रष्टाचार के लगाए गए आरोपों की जांच करने पहुंची 2 सदस्य टीम के साथ ही आरोपी खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा भी पहुंची तथा टीम ने सर्वप्रथम आरोपी खंड विकास अधिकारी से उनका पक्ष जाना बाद में कमेटी ने ग्राम प्रधानों को बुलाकर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया परंतु आरोपी खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में बैठे होने पर नाराजगी प्रकट की तथा कमेटी अधिकारियों से अनुरोध किया कि वह खंड विकास अधिकारी के समक्ष कोई भी बयान दर्ज नहीं कराएंगे जिस पर खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा तत्काल अपने चेंबर से निकलकर स्थापना लिपिक बड़े बाबू के कक्ष में विंडो एवं दरवाजे बंद करके बैठ गई तथा बैठे-बैठे अधीनस्थों से लोकेशन लेती रही खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा कई घंटों तक कार्यालय परिसर में बगले झांकती हुई नजर आई जिसकी विकास खंड कार्यालय परिसर में दिनभर चर्चा होती रही कुछ लोग यह कहते भी चर्चा करते देखे गए जैसा बोया है वैसा ही काटोगे

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!