जिला अधिकारी ने जनपद की चार तहसीलों में न्यायिक कार्यों के रिक्त पदों पर उप जिला अधिकारी न्यायिक मजिस्ट्रेट किए तैनात श्रीमती प्रियंका सहसवान न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा विजय कुमार मिश्र दातागंज तहसील के न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। जिला अधिकारी मनोज कुमार ने शासन के निर्देश पर जनपद में स्थित 5 तहसीलों में उप जिला मजिस्ट्रेट परवर्ती शासकीय कार्यों को कम करने के उद्देश्य जनपद की चार तहसीलों में उप जिलाधिकारी न्यायिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है जो तहसीलों में उप जिलाधिकारी न्यायालय के न्यायिक कार्यों को न्यायिक मजिस्ट्रेट की हैसियत से निस्तारण करेंगे l
जिलाधिकारी ने शासकीय कार्य न्यायिक कार्यों एवं जनहित में जनपद में कार्यरत अतिरिक्त मजिस्ट्रेट डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका को उप जिलाधिकारी न्यायिक मजिस्ट्रेट सहसवान तहसील सुश्री राशि कृष्ण को उप जिलाधिकारी बिल्सी न्यायिक मजिस्ट्रेट बिल्सी विनीत कुमार को तहसील सदर बदायूं न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसील सदर बदायूं तथा विजय कुमार मिश्र अतिरिक्त अधिकारी प्रथम बदायूं को उप जिला अधिकारी न्यायिक मजिस्ट्रेट दातागंज तहसील में तैनात किया है lजनपद की सहसवान सदर तहसील बदायूं तहसील बिल्सी तहसील दातागंज पर तैनात किए गए अतिरिक्त उप जिलाधिकारियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के पदों पर की गई तैनाती स्थलों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

