शहाबपुर टोल प्लाजा पर चन्द्रगुप्त आँख अस्पताल कोटवा सड़क द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर नेत्रों की जाँच की गई है।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शहाबपुर टोल प्लाजा पर चन्द्रगुप्त आँख अस्पताल कोटवा सड़क द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर नेत्रों की जाँच की गई है।
निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ करते हुए टोल प्लाजा प्रबन्धक पुष्पेंद्र तिवारी ने कहा कि आँख ईश्वर की सबसे बड़ी नेमत है जिसकी समय समय पर जांच कराना जरूरी है क्योंकि आंख न होने पर जीवन मुश्किल हो जाता हैं।
डॉ0 डी पी चौधरी ने मुकेश कुमार , लोटन प्रसाद राकेश , मदन बैरवा ,जितेंद्र प्रताप ,बृजमोहन आशुतोष ,सुरेश वर्मा ,प्रमोद ,दिवाकर ,नन्हे लाल सहित कर्मचारियों व टोल प्लाजा निकलने वाले राहगीरों व ट्रक डाइवर के भी नेत्रों का स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस मौक़े पर अजय कुमार शुक्ला, राहुल कुमार यादव, शिफ्ट इंचार्ज विकास सिंह भदोरिया, मोहित सिंह चौहान नंदकिशोर शुक्ला, विपिन सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अर्जुन प्रसाद
संतोष कुमार ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रति जागरूक किया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!