पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम देश के कई अविस्मरणीय किस्सों को साझा करने का मंच,उपेंद्र सिंह रावत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी।सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम देश के कई अविस्मरणीय किस्सों को साझा करने का मंच बन गया है।इसके जरिए आम लोगों को अपने कार्यों के लिए देश -दुनिया में पहचान मिली।सांसद रविवार को मसौली के चंदनपुर बूथ पर मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद ग्रामीणों से रूबरू हुए।उन्होंने कहा चाहे वह स्वच्छ भारत मिशन हो या महिलाओं और छोटे बच्चो का सशक्तिकरण रहा हो, मन की बात कार्यक्रम क्षेत्रीय,भाषाई और भौगोलिक बाधाओं को पार करते हुए धर्मनिरपेक्ष अभ्यास के रूप में उभरा है।कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह गैर राजनीतिक है जिसमे पीएम मोदी देश – दुनिया के करोड़ों लोगों से जुड़ते है और संवाद भी करते हैं।जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने महादेवा मंडल के बूथ संख्या 261 पर ,राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने दरियाबाद के बूथ संख्या 401 पर,जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने बंकी नगर में बूथ संख्या 263 पर तथा विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने फतेहपुर कस्बा के पचघरा बूथ संख्या 204 पर,पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने सूरतगंज के बूथ संख्या 24 पर मन की बात सुनी।इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता जिले में प्रवास करके दिन भर कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करते रहे।सभी वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं ने कुल 1422 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया।मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद प्रत्येक बूथ पर भाजपाईयों ने वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर शील रत्न मिहिर,प्रमोद तिवारी, अरविंद मौर्य,संदीप गुप्ता,विजय आनंद बाजपेई,शिव शंकर वर्मा,नरेंद्र वर्मा,करुणेश वर्मा,रचना श्रीवास्तव,अरुण वर्मा,प्रवीण सिंह सिसौदिया,शैलेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!