मसौली पुलिस द्वारा आयोजित कीचौपाल
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। उच्च प्राथमिक विद्यालय किन्हौली मे मसौली पुलिस द्वारा आयोजित की गयी चौपाल मे शक्ति दीदी महिला उपनिरीक्षक माया यादव ने महिला अधिकारों एव हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कार्यक्रम मे शिक्षिकाओ /बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया। चौपाल में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा संवाद कर बालिकाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी ली और निस्तारण की कोशिश की। चौपाल में उपस्थित शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर और पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया जा रहा है ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

