बाइक सवार ने तीव्र गति से पड़ोसी युवक को बाइक से टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। थाना उघैती के ग्राम रेनाई दलाई में एक बाइक सवार ने तीव्र गति से पड़ोसी युवक को बाइक से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया पीड़ित के बाबा ने थाना उघैती में बाइक सवार के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l
थाना उघैती में दिए गए प्रार्थना पत्र में भगवान सिंह पुत्र लाइक सिंह ने बताया उनका नाती अभिजीत पुत्र पुष्पेंद्र घर के बाहर खड़ा था कि तभी पड़ोसी लवी पुत्र अखिलेश गुप्ता अपनी बाइक यूपी 24 एएफ 1190 से तेजी से आकर नाती अभिजीत को जबरदस्त टक्कर मारकर घायल कर दिया तथा फरार हो गया भगवान सिंह ने बाइक सवार अभिजीत के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!