राजस्व निरीक्षक चेतन शर्मा को सेवानिवृत्त होने पर साथियों ने समारोहपूर्वक भावभीनी विदाई दी
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। राजस्व निरीक्षक चेतेन्द्र शर्मा को सेवानिवृत्त होने पर साथियों ने समारोहपूर्वक भावभीनी विदाई दी। एसडीएम कल्पना जायसवाल ने श्री शर्मा को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। अन्य साथियों ने उन्हें धार्मिक पुस्तकों के अलावा उपहार भेंट किए। एसडीएम ने कहा कि श्री शर्मा ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सेवानिवृत्त कानूनगो श्री शर्मा ने भावुक अंदाज में सभी का आभार जताया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अजहर अली, लेखपाल अमित यादव, दिनेश चंद्र शर्मा, संदीप कुमार, अधिवक्ता योगेश भारद्वाज एड., जुगलकिशोर शर्मा, भेषजशरण शर्मा, राजेश भारद्वाज, केके उपाध्याय, बीएल पाठक, जितेन्द्र शर्मा, डा. केडी उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

