अवैध गैस रिफिलिंग करते कारोबारी पकड़ा रिफिलिंग करने के उपकरण 13 सिलेंडर बरामद कारोबारी के विरुद्ध ईसी एक्ट में नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर के मोहल्ला अकबराबाद में एक लंबे समय से गैस सिलेंडर से हो रही अवैध रिफिलिंग के कारोबार की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी द्वितीय के नेतृत्व में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए एक कारोबारी को दबोच लिया जिसके पास से 13 गैस सिलेंडर गैस रिफिलिंग करने के उपकरण बरामद करते हुए कारोबारी के विरुद्ध जिला अधिकारी के अनुमोदन के बाद क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने थाना कोतवाली सहसवान में ईसी एक्ट में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है तथा बरामद गैस सिलेंडर एवं उपकरण निकटवर्ती गैस एजेंसी स्वामी की सुपुर्दगी में दे दिए हैं गैस कारोबारी के विरुद्ध कार्रवाई होने से अवैध गैस रिफिलिंग की कर रहे कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है l
जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला अकबराबाद चौराहे में दर्जनों स्थानों पर अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार एक लंबे समय से चल रहा है इधर क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक द्वितीय आसाराम पाल को जानकारी मिली की अकबराबाद से हरदत्तपुर जाने वाले मार्ग पर एक कारोबारी एक लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य कर रहा है जिस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक प्रदीप सिंह यादव टीम के साथ शाम को मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने मौके से 13 गैस सिलेंडर जिसमें 5 भरे हुए 7 खाली एक आधा गैस से भरा हुआ तथा गैस रिपेयर करने का कांटा बा भारी तादाद में उपकरण बरामद किए कारोबारी को पकड़े जाने के बाद कारोबारी ने अपना नाम सत्येंद्र पुत्र बनवारी बताया जिस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आसाराम पाल के निर्देश पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने उपरोक्त सत्येंद्र के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को मामले की जानकारी दी जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने उपरोक्त सत्येंद्र पुत्र बनवारी के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कराए जाने के लिए जिला अधिकारी से अनुमोदन किए जाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन दिए जाने के उपरांत उपरोक्त सत्येंद्र पुत्र बनवारी निवासी ग्राम डकारा पुख्ता थाना कोतवाली सहसवान के विरुद्ध थाना कोतवाली सहसवान में ईसी तीन बटे सात एक्ट में अपराध पंजीकृत कराया गया तथा मौके से मिले गैस सिलेंडर उपकरण सामान निकटवर्ती गैस एजेंसी स्वामी की सुपुर्दगी में दे दिया अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए कारोबारी के विरुद्ध कार्रवाई होने से अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!