ट्रैक्टर ट्राली से आरा मशीन पर ले जा रहे दो वनमाफियों को मसौली पुलिस ने लकड़ी को सीज करते हुए वनमाफियाओ के विरुद्ध वन अधिनियम की कार्यवाही की
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। चोरी से प्रतिबंधित आम एव अशोक की लकड़ी काटकर ट्रैक्टर ट्राली से आरा मशीन पर ले जा रहे दो वनमाफियों को मसौली पुलिस ने लकड़ी को सीज करते हुए वनमाफियाओ के विरुद्ध वन अधिनियम की कार्यवाही की गयी है ।
गुरुवार की देर शाम हेड कांस्टेबल प्रशांत त्रिपाठी आरक्षी अंकुश कुमार के साथ मसौली चौराहा स्थित पुलिस पिकेट पर मौजूद था कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली भयारा की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्राली पर बगैर परमिट के काटी गयी प्रतिबंधित लकड़ी आरा मशीन पर जा रही है। पुलिस ने भयारा मोड़ के निकट ट्रैक्टर ट्राली को रोक ट्राली मे लदी आम की 6 बोटा एव अशोक की 8 बोटा लकड़ी बरामद करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौली निवासी मो0 उस्मान पुत्र समी व विपिन रावत पुत्र शिवकरण को हिरासत मे लेते हुए ट्रैक्टर ट्राली व लकड़ी को सीज करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध वन अधिनियम की कार्यवाही की गयी है ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

