पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत करने घर पहुंचे पिता को आरोपी ने पत्थर मारकर किया घायल

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर में पिता की गैरमौजूदगी में परचून की दुकान पर बैठे पुत्री को एक शराबी ने छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर शराबी भाग गया पुत्री की बात सुनकर उसके घर शिकायत करने पहुंची पिता को शराबी ने पीछे से पत्थर मारकर घायल कर दिया गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार वास्ते सीएचसी सहसवान ले जाया गया मामले की एक आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है l
जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला मोहदीनपुर में एक परचून की दुकान में दुकान स्वामी अपनी नाबालिग पुत्री को बैठाकर घर चला गया किसी भी शाम 7:00 बजे के लगभग मोहल्ले का ही इंद्रपाल पुत्र कुमार पाल शराब के नशे में धुत होकर दुकान पर पहुंच गया तथा दुकान पर बैठी नाबालिग पुत्री के साथ शराबी छेड़छाड़ करने लगा पुत्री की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे मोहल्ले वासियों को देखकर इंद्रपाल भाग गया जब पुत्री का पिता दुकान पर पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई पुत्री की बात सुनकर पिता मामले की शिकायत करने शराबी इंद्रपाल के घर पहुंचा जहां उसने उसके परिजनों से शिकायत की जब वह घर वापस लौटे लगा तो शराबी इंद्रपाल ने उसको शीशे से पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल को तत्काल उपचार वास्ते सीएचसी से क्यों लाया गया जहां उसका प्रथम उपचार किया गया पुत्री के पिता ने आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे कर मामला दर्ज कराया है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!