मिशन इंद्रधनुष 5,0 अभियान के तहत उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय जूनियर हाई स्कूल के बच्चों के संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली गई
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। बुधवार को क्षेत्र के ग्राम घूरनपुर में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान के तहत उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह की मौजूदगी में प्राथमिक एवम् जूनियर हाईस्कूल के बच्चों की संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली गई और साथ ही 11 वैब परिवार के बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित किया गया । यूनिसेफ से बीएमसी नवीन सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान उत्तर प्रदेश द्वारा भारत सरकार के संयुक्त निर्देशन में खसरा रुबेला के उन्मूलन के लिए संचालित सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 तीन चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं ।प्रथम चरण : 07 से 11 अगस्त तक, द्वितीय चरण : 11 से 16 सितंबर तक, तृतीय चरण : 9 से 14 अक्टूबर तक । इस कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से 5 वर्ष तक की आयु तक के बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों यथा टीबी, पोलियो, डायरिया, निमोनिया, काली खांसी, गलघोटू, टिटनेस,हेपेटाइटिस बी,खसरा रूबेला आदि से बचाव को टीके लगाए जायेंगे। यदि किसी भी गर्भवती महिला और निर्धारित आयु के बच्चों को कोई भी टीका लगना अवशेष हो अथवा टीकाकरण प्रारंभ होना हो तो वह स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर टीका लगवाना सुनिश्चित करें ।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी, यूनिसेफ के बीएमसी नवीन सक्सेना, एन एम ए अशफाक अहमद, सी.एच.ओ. दानिश, सीडीपीओ सुपरवाइजर मंजू वर्मा,मोहम्मद इस्लाम प्रधानाचार्य,सगीर अहमद, पारुल,अरविंद कुमार, ग्राम प्रधान रफीक, उचित दर विक्रेता साकेत,अनीस , आशासंगिनी – कल्पना,आशा, शरीफन, कैसर ऐनम रेखा ग्राम व क्षेत्र के अनेक संभ्रांत लोक उपस्थित रहे l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

