बिल्सी में सास-बहू को सड़क पर गिराकर पीटा, वीडियो वायरल

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव महलोली में दो महिलाओं को सड़क पर गिराकर पीटने के वीडियो वायरल हुए हैं। यह मामला दो दिन पहले का बताया जा रहा है। गांव की मुन्नी देवी ने थाने आकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।मुन्नी देवी का कहना था कि जमीन के बंटवारे को लेकर उनके परिवार के ही लोगों ने सात अगस्त को उनके ऊपर हमला बोल दिया। उन्होंने खेत के सामने सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने उनके सिर में ईंट मार दी और उनके परिवार की एक महिला का हाथ तोड़ दिया।
इस संबंध में पुलिस ने तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की। बुधवार को दोनों महिलाओं के साथ मारपीट करने के वीडियो वायरल हुए। वीडियो में कई लोग सड़क किनारे खड़े होकर तमाशबीन बने हैं, लेकिन महिलाओं को बचाने की कोशिश कोई नहीं कर रहा है। अधिकारियों ने इसमें कार्रवाई कराने की बात कही है।महिला मुन्नी की तहरीर पर एक नाबालिग के अलावा अरविंद, रविंद्र और आशू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसमें आरोपी अरविंद को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उसका चालान किया जाएगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!