कूटरचित दस्तावेज के सहारे उसकी भूमि का बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। कूटरचित फर्जी कागजात तैयार कर रजिस्ट्री कराने वाले भूमाफिया के खिलाफ पीड़ित ने कूटरचित दस्तावेज के सहारे उसकी भूमि का बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है।
मामला नवाबगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सराय का स्थान निवासी पीड़ित सुरेशचंद पुत्र जगतनरायण का है जो वर्तमान समय मे बी 40 फ्लोर प्रशांत बिहार रोहिणी रजपुरा वेस्ट दिल्ली मे रहता है पीड़ित की गाटा संख्या 712 जो भाइयो के सह खातेदार के रूप मे दर्ज है 5 जुलाई को हल्का लेखपाल द्वारा जानकारी मिली उक्त गाटा संख्या से 190.25 हेक्ट0 भूमि की हो चुकी है जिसपर पीड़ित ने 8 अगस्त को रजिस्ट्री कार्यालय पर जाकर पता किया तो पता चला कि जयंत यादव पुत्र माता प्रसाद निवासी मकदमपुर थाना गोमतीनगर ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी गवाह रामनरायण यादव पुत्र लक्ष्मीनरायण निवासी रामआसरेपुरवा गोमतीनगर व भूपतराम पुत्र ईश्वरदीन निवासी मकदमपुर गोमतीनगर लखनऊ की गवाही पर दूसरे आदमी को खड़ा कर बैनामा रजिस्ट्री नंबर 13240 दिनाक 1 जून 2023 को करा लिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

