12 अगस्त से निःशुल्क वितरण किया जायेगा खाद्यान

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ । जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि खाद्यायुक्त कार्यालय के पत्र संख्या 4057 दिनांक 08 अगस्त 2023 द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियांं को माह अगस्त, 2023 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण कराये जाने के सम्बन्ध दिशा निर्देश दिये गये है, जिसके दृष्टिगत अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा0 खाद्यान्न (14 क्रिगा0 गेहूॅ व 21 किग्रा0 चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशनकार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति यूनिट (02 किलोग्राम गेहॅू व 03 किलोग्राम चावल) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि जनपद में प्रचलित समस्त उचित दर दुकानों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत पात्र गृहस्थी एंव अन्त्योदय योजना के लगभग साढे पांच लाख राशन कार्ड प्रचलित है। अतः राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित राशनकार्डधारकों को एतदद्वारा सूचित किया जाता है कि माह अगस्त, 2023 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण दिनांक 12 अगस्त से प्रारम्भ होकर 23 अगस्त 2023 के मध्य तक किया जायेगा। इस मध्य अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा0 खाद्यान्न (14 क्रिगा0 गेहूॅ व 21 किग्रा0 चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशनकार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति यूनिट (02 किलोग्राम गेहॅू व 03 किलोग्राम चावल) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। पात्र लाभार्थी सम्बन्धित उचित दर विक्रेताओं से उक्त अवधि में निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर सकते है। इन वितरण दिवसों में उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न वितरण का कार्य प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक सुनिश्चित किया जायेगा। मोबाईल ओ0टी0पी0 के माध्यम से वितरण की अन्तिम तिथि 23 अगस्त 2023 रहेगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!