दुकान खोलने आए व्यापारी का नकदी एवं अभिलेखों से भरा बैग चोरी व्यापारी ने अज्ञात चोर के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। थाना उझानी नगर के मुख्य बाजार के एक व्यापारी ने दुकान खोलते समय नकदी एवं आवश्यक अभिलेखों से भरे हुए बैग शटर के बाहर रख दिया जिस पर कोई अज्ञात चोर उसे चोरी कर ले गया व्यापारी ने मामले की अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है lजानकारी के मुताबिक उझानी नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी सत्य प्रकाश पुत्र लालमन दास ने थाना कोतवाली उझानी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 8:00 बजे की लगभग अपनी दुकान खोलने के लिए दुकान पर पहुंचे थे जहां उनके हाथ में एक बैग था जिसमें नकदी एवं आवश्यक अभिलेख मौजूद थे दुकान का शटर खोलते समय उन्होंने अपना बैग बाहर रख दिया कोई अज्ञात चोर उसे चोरी कर ले गया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!