चौराहे पर घरेलू सामान लेने गया 10 वर्षीय बालक लापता चाचा ने भतीजे की गुमसुदी कराई दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। थाना उझानी के नगर पंचायत कछला के वार्ड नंबर 1 निवासी एक चाचा ने बाजार चौराहे पर शाम को घरेलू सामान लेने निकले एक 10 वर्षीय भतीजे को घर वापस ना आने पर थाना उझानी में मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर गुमशुदी बालक की तलाश प्रारंभ कर दी है lनगर पंचायत वार्ड नंबर एक निवासी राहुल पटवा पुत्र सहदेव ने थाना उझानी कोतवाली को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका भतीजा 10 वर्ष की शेखर पुत्र सचिन शाम को घरेलू सामान खरीदने के लिए कछला चौराहे पर गया था जहां से वह घर वापस नहीं लौटा जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उसे काफी तलाश किया परंतु वह नहीं मिला राहुल पटवानी भतीजे शेखर की गुमशुदा सूचना दर्ज किए जाने की मांग की जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता बालक की जांच प्रारंभ कर दी है l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

