समाजवादी पार्टी की जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक सम्पन्न

बाराबंकी: जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र दरियाबाद के कार्यालय भिटरिया चौराहे पर समाजवादी पार्टी की जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक सम्पन्न हुई।  सभी विधानसभा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप का माला पहनाकर स्वागत किया।

जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने सभी सेक्टर एवं जोन प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी बूथ कमेटी को नए सिरे से बनाकर एक सप्ताह के अन्दर जमा करा दिया जाय।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव जी के सख्त निर्देश हैं कि हर बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के बीस सिपाही मौजूद होना चाहिए।प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथ पर जाकर लोगों से सम्पर्क करके मजबूत कार्यकर्ताओं की समाजवादी फौज तैयार करे।तभी इन बहरूपियो से लड़ पाएंगे देश और संविधान को को खत्म करने वाले लोगों का मुंह तोड़ जवाब देना है।पूरे देश में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता ही सबसे संघर्षशील कार्यकर्ता है।अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनाई है।पूर्व मंत्री ने कहा कि इन झूठों से लड़ने के लिए ही इण्डिया गठबंधन बना है जिसकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर देश का बादशाह परेशान है।आप सभी को यही कहना है एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें क्योंकि 2024 में बिना समाजवादी पार्टी के दिल्ली में सरकार बनने वाली नही है।
इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व विधायक रतन लाल राव,अजय वर्मा बबलू,अविरल सिंह,जय किशोर मिश्र,हशमत अली गुड्डू, विजय यादव गुड्डू, बिन्नू जायसवाल, विनय पांडेय,अजय प्रताप सिंह पप्पू,अभय तिवारी,चक्खन यादव, देवेंद्र सिंह प्रांशु वर्मा, इकरार अहमद,शैलेंद्र सिंह सैलू,जैसीराम रावत,रवि प्रकाश यादव,रमेश यादव, अशीर किदवई, जियाउर्रहमान,देवेंद्र सिंह,अनिल सिंह,टिंकू अग्रवाल,सावन यादव,राजबहादुर यादव,वीरेंद्र मौर्य, मोहित यादव,मनोज कुमार यादव,रमापति यादव,दीपेश पांडेय सर्वेश यादव,धर्मेंद्र यादव,अभिषेक यादव,दिनेश यादव, अयोध्या यादव, रामनाथ रावत,राजेश प्रताप सिंह,लवकुश यादव,जयसिंह यादव,आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!